बहराइच के महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज एवं महर्षि बालार्क अस्पताल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री को आयुष्मान भारत योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।

Time India News 11
0

Time india news up.....

बहराइच 07 अक्टूबर 2026। आयुष्मान भारतदृप्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच के प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री को आज लखनऊ में आयोजित ‘आयुष्मान संवाद’ वार्षिक समारोह में सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री  ब्रजेश पाठक जी द्वारा डॉ. प्रो. संजय खत्री को प्रशस्ति/सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान जनपद बहराइच में आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री ने कहा कि यह सम्मान चिकित्सा महाविद्यालय के समस्त चिकित्सकों, अधिकारियों, आयुष्मान टीम, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा महाविद्यालय निरंतर कार्य करता रहेगा।
चिकित्सा महाविद्यालय बहराइच के इस सम्मान पर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं,,,,,


Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top