बहराइच में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 12 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के इको गार्डन में विशाल अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है।

Time India News 11
0


 

Time india news 11 UP......

बहराइच। एनएचएम संघ की ओर से शुक्रवार को सुबह 10 बजे से सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। एनएचएम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यालय के साथ सीएचसी, पीएचसी और विभिन्न एनएचएम कार्यक्रमों के कर्मचारी भी धरने में शामिल हुए। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि 22 सितंबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम और सीएमओ को सौंपा गया था। इसमें लंबे समय से सेवा दे रहे एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक शासन स्तर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई हैजिलाध्यक्ष डॉ० जुबेर खान और जिला महामंत्री डॉ० प्रभात जायसवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नियमितीकरण को प्रमुख मांग बनाया है। संगठन के अनुसार कई कर्मचारी 15 से 20 साल से अधिक समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों ने नियमितीकरण होने तक समान कार्य-समान वेतन लागू करने और वेतन बढ़ाकर सम्मानजनक वेतन देने की मांग की।कर्मचारियों ने खुद और आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए कम से कम 10 लाख रुपए की फैमिली फ्लोटर कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा की मांग की है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, प्रभावी ईपीएफ और नियोक्ता अंशदान, एचआरए, चिकित्सा इकाइयों पर सरकारी आवास और ग्रेच्युटी का लाभ भी देने की मांग उठाई है। इसके अलावा सेवा के दौरान संविदा कर्मचारी की मौत होने पर पात्र आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की नीति बनाने की मांग भी रखी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से प्रदेशभर के एनएचएम संविदा कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। इस मौके पर डॉ० एस के सिंह,डॉ० आर० हक, डॉ० फ़राज़, डॉ० दीपक गौड़, डॉ० उपेंद्र, डॉ० आमान, पुनीत शर्मा, संतोष सिंह, शक्ति सिंह, अमित पांडे, प्रतिभा सोनकर, अनुराधा, सिखा पाल, सीमा कुमारी, कमाल मुस्तफा, राम प्रताप, अवधेश कुमार, विवेक श्रीवास्तव, मोहन अग्रवाल, कुमुद लता, अभिषेक पांडे, शोभित श्रीवास्तव, विनोद सिंह, दुर्गेश ,अरुण यादव आदि मौजूद रहे।,,,,,,,,,

नसीम खान पत्रकार,,,,,,,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top