बहराइच:तेजवापुर अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का कड़ा प्रहार बहराइच में तीन सेंटर्स पर हुई कार्यवाही

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच:---अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का डंडा, तीन अस्पताल सील

बहराइच जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले केंद्रों के खिलाफ स्वस्थ विभाग की कार्यवाही जारी रहेगी,,,,,,


बहराइच में 18 मार्च 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित चिकित्सालयों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। 


नोडल अधिकारी (नैदानिक स्थापना अधिनियम 2010) एवं अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजवापुर अभिषेक अभिनेत्री की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान की गई कार्यवाही निरंकार स्वास्थ्य सेवा हॉस्पिटल (टिकोरा मोड़) पंजीकरण न होने के कारण मौके पर ही सील कर दिया गया।


एस आर हर्षा हॉस्पिटल (खैरा बाजार): बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित पाए जाने पर सील की कार्रवाई की गई।


अज्ञात पॉलीक्लिनिक (मोगलाहा चौराहा): ड्रिप और इंजेक्शन के अवशेष मिलने पर प्रतिष्ठान के द्वार पर नोटिस चस्पा किया गया।

जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले केंद्रों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


नसीम खान

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.