बहराइच राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (SWSM), लखनऊ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने,,,,,,,

Time India News 11
0

 


Time India News 11 UP 

आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को SWSM (State Water and Sanitation Mission) राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन लखनऊ (मुख्यालय) से विश्व दीपक, वरिष्ठ, तकनीकी सलाहकार और आयुष सिंह, सहायक अभियन्ता के द्वारा 'जल जीवन मिशन' के तहत विकास खण्ड- फखरपुर की ग्राम पंचायत सराय जगना पेयजल योजना, विकास खण्ड- महसी की ग्राम पंचायत ऐरिया पेयजल योजना,  विकास खण्ड- विशेश्वरगंज की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर पेयजल परियोजना व बनघुरा पेयजल योजना, विकास खण्ड- चित्तौरा की ग्राम पंचायत ककरा नवादा पेयजल योजना,  और विकास खण्ड- हुजुरपुर की ग्राम पंचायत भंगहा पेयजल परियोजना का औचक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने O&M (Operations and Maintenance) परिचालन और अनुरक्षण की महसी की पेयजल परियोजना ऐरिया और विशेश्वरगंज की बनघुसरा पेयजला परियोजना के अंतर्गत निर्मित पंप हाउस, क्लोरिनेशन सिस्टम और पानी की टंकी की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। और ग्राम के मजरों में घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली और ग्रामीणों ने बताया की पानी सुबह-शाम दोनों समय में पेयजल अपूर्ति कि जा रही है। साफ व स्वच्छ पेयजल अपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने कार्यदायी संस्था (PNC) को निर्देश दिए गये।

 निर्माणाधीन दो पेयजल परियोजना परिसर के पंप हाउस और क्लोरिनेशन सिस्टम को देखा गया और गांव के मजरों में प्रत्यक्ष पेयजल अपूर्ति का जायजा लिया और ग्रामीणों से प्रतिक्रिया लिया जो सकारात्मक रहा। वरिष्ठ तकनीकी सलहकार ने केवल संयंत्र तक सीमित न रहकर ग्राम के विभिन्न मजरों (टोलो) का सघन दौरा किया। उन्होंने खुद ग्रामीणों के दरवाजे पर जाकर पानी की आपूर्ति की जमीनी हकीकत जानी और उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक बताया कि गांव में सुबह और शाम, दोनों वक्त सुचारू रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

निर्माणाधीन दो पेयजल परियोजना में वाटर टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है जिसमें कार्य को मार्च 2027 से पहले पूरा करके पेयजल अपूर्ति करने के निर्देश दिये गये।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, डी.पी.एम.यू. (DPMU) के जिला समन्वयक व टीम, टी.पी.आई. (TPI) की टीम, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, ब्लॉक के इंचार्ज, पम्प आपरेटर, ग्रामीण मौजूद रहे।

Naseemkhan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top