बहराइच: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, क्लिनिको और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी और औचक निरीक्षण किए गए हैं।

Time India News 11
0

 


Time India News 11 UP 

बहराइच में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमओ डॉ संजय कुमार के निर्देश पर अवैध और अनियमित रूप से चल रहे क्लिनिकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।


डॉ. निखिल सिंह और सीएमओ कार्यालय के बाबू अनुराग श्रीवास्तव की टीम ने गायघाट स्थित डॉ. साबिर क्लिनिक का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद डॉ. एस.एस. हुसैन को नोटिस जारी किया।


इसी क्रम में गायघाट के ही हेल्थ डायग्नोस्टिक्स सेंटर का निरीक्षण कर कमियां पाए जाने पर नोटिस थमाया गया।


फुलवरिया चीनीमिल (नानपारा) स्थित एस.एफ. पॉलीक्लिनिक और घोष पॉलीक्लिनिक का औचक निरीक्षण किया गया, जिसके बाद दोनों सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


स्वास्थ्य विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के अनधिकृत क्लिनिक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।,,,,,,



नसीम खान पत्रकार निःशुल्क समाजसेवी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top