बहराइच: मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विशेषज्ञ का ओपीडी के बीच बिगड़ी डॉक्टर की तबीयत, ड्यूटी के दौरान मौत

Time India News 11
0


 
बहराइच:  मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात चिकित्सक विनोद कुमार  मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपने चैंबर में बैठे हुए हुए थे कुछ देर बाद उन्हें एक मरीज का आपरेशन करने जाना था ।  इसी दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई जिसके बाद वो अचानक बेहोश हो गए , मौके पर  मौजूद चिकित्सकों ने  उन्हें सी पी आर देते हुए इलाज शुरू किया लेकिन शाम करीब चार बजे  उनकी मौत हो गई । अस्पताल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना दी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।,,,,,,

संत कबीर जनपद के रहने वाले विनोद कुमार नगर के गुरुनानक चौक इलाके में स्थित महराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज में अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनात थे । दोपहर को उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई उन्होंने इसकी जानकारी साथ में मौजूद अन्य चिकित्सकों को दी इसी दौरान वो बेहोश हो गए । जिसके बाद चिकित्सकों की ओर से उनका इलाज शुरू किया गया । लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनकी मौत हो गई ।,,,,,,,

घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री भी मौके पर पहुंचे । उन्होंने बताया कि बस्ती जिले के निवासी चिकित्सक विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज में आर्थो पैडिक सर्जन के रूप में तैनात थे । आज दोपहर उनकी मेडिकल कॉलेज में ही हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई हैं।,,,,,,


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top