बहराइच में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन; दो अस्पताल किए गए सील!

Time India News 11
0


 

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन; दो अस्पताल किए गए सील!

बहराइच में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध और मानक विहीन रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है! अलग-अलग छापों में बिना वैध रजिस्ट्रेशन और योग्य डॉक्टरों के संचालित हो रहे  


बहराइच में अवैध और मानकों के विपरीत चल रहे चिकित्सा केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का डंडा चला है। डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर दो बड़े क्लीनिक और अस्पतालों को सील कर दिया है।


 गुरुनानक अस्पताल (मटेरा बाजार, बहराइच): मानकों की अनदेखी और आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण टीम ने इसे पूरी तरह सील कर दिया।


बिंदु सिंह क्लीनिक (जंगली बाबा रोड, बहराइच): नियमों के उल्लंघन और अवैध संचालन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए इस क्लीनिक को भी तत्काल प्रभाव से सील किया गया है।


स्वास्थ्य विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से जिले के अवैध हॉस्पिटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।


नसीम खान


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top