बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के मोरवा (दर्जिन पुरवा) गांव में गोकशी की घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Time India News 11
0

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच मटेरा पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना मटेरा पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गोकशी की घटना का पर्दाफाश कर 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 4 जून को गाय के अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल एक्शन में आई और अगले ही दिन सुबह मोहरबा नहर पुलिया के पास से चारों आरोपियों को दबोच लिया।आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल 2 चाकू और 2 बोगदा बरामद किए गए हैं।

 गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पहले से ही गैंगस्टर एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम जैसे संगीन मामलों में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:

हरिकेश सिंह थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता (वरिष्ठ उप-निरीक्षक)योगेश्वर यादव (उप-निरीक्षक)संतोष यादव व बीरेन्द्र कुमार गुप्ता (हेड कांस्टेबल)

छोटेलाल व वीरपाल (कांस्टेबल)मटेरा पुलिस टीम द्वारा विधिक कार्यवाही पूरी कर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया,,,,,,,

नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top