बहराइच पुलिस की बड़ी कामयाबी, ₹25 लाख के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

Time India News 11
0

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

 101 मोबाइल कीमत 25 लाख के खोए हुए मोबाइल पा कर खिले लोगों के चेहरे बहराइच पुलिस को कहा धन्यवाद 


बहराइच पुलिस की बड़ी कामयाबी, ₹25 लाख के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे


बहराइच के पुलिस अधीक्षक  विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में जनपदीय सर्विलांस सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने विभिन्न थानों के समन्वय और भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग कंपनियों के कुल 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹25,00,000 (पच्चीस लाख रुपये) है।


 दिनांक 07.06.2026 को एसपी बहराइच द्वारा सभी बरामद मोबाइल उनके असली धारकों को सुपुर्द किए गए, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे।


इस अभियान में नोडल सर्विलांस टीम ने सबसे ज्यादा 24 और विशेश्वरगंज थाने ने 12 मोबाइल बरामद किए।

एसपी  ने जनता से अपील की है कि वे मोबाइल सुरक्षित रखने और गुम होने पर सूचना पाने के लिए 'संचार सारथी' ऐप जरूर डाउनलोड करें।


इस सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक  द्वारा प्रभारी सर्विलांस  राकेश कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।


रिपोर्टर नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top