बहराइच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव एक्शन मोड में! राम गाँव थाने का हाई-वोल्टेज निरीक्षण, हर व्यवस्था की हुई बारीकी से जांच

Time India News 11
0


 

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच


जनपद बहराइच के थाना राम गाँव में आज उस वक्त हलचल बढ़ गई जब पुलिस अधीक्षक  विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना रामगांव का किया गया औचक निरीक्षण,,,,,




🔍 अभिलेखों की सख्त जांच-

निरीक्षण के दौरान रजिस्टर नंबर-8, अपराध रजिस्टर, फ्लाई शीट, बीपीओ, शस्त्र सत्यापन, आगंतुक रजिस्टर, प्रार्थना पत्र और न्यायालय आदेश पुस्तिका सहित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों को खंगाला गया। त्योहार रजिस्टर की भी विशेष जांच करते हुए पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।


👮‍♀️ मिशन शक्ति व साइबर डेस्क पर फोकस-

अपर पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर महिला पुलिसकर्मियों से कार्यों की जानकारी ली। साथ ही जनजागरूकता अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए।


🏢 थाना परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना-

बंदीगृह, शस्त्रागार, मालखाना, बैरक और भोजनालय का निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई और अनुशासन बेहतर पाया गया। पुलिसकर्मियों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।


🚗 ऑपरेशन क्लीन पर जोर-

थाना परिसर में खड़े लावारिस और मुकदमाती वाहनों के जल्द निस्तारण के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।


🗣️ जनसुनवाई और पुलिसिंग सुधार के निर्देश-

थानाध्यक्ष को प्रतिदिन जनसुनवाई कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही रात्रि गश्त, बीट पुलिसिंग, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर भी अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए।


👥 निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह समेत उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 


👉 कुल मिलाकर निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं, लेकिन सुधार के लिए सख्त निर्देश भी दिए गए।

#नसीम खान#


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top