बहराइच मिहीपुरवा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही अवैध अस्पतालों में मचा हड़कंप

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

 

बहराइच जिले के मिहींपुरवा नगर पंचायत में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों पर सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान तीन अस्पतालों को सीज कर दिया गया, जबकि कई संचालक अपने क्लीनिकों के शटर गिराकर मौके से फरार हो गए।,,,,,,

जनपद बहराइच में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खिलवाड़ करने वाले अस्पतालों के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है।सोमवार, 16 मार्च 2026 को सीएमओ की विशेष टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में औचक छापेमारी की। इस दौरान मानक विहीन और अवैध रूप से संचालित हो रहे तीन अस्पतालों को मौके पर ही सील कर दिया गया, जबकि कई अन्य को गंभीर अनियमितताओं के चलते नोटिस थमाया गया है।,,,,,,



इन अस्पतालों पर लगा ताला (सीलबंद):कृष्णा हॉस्पिटल, मिहीपुरवा: मानकों की भारी अनदेखी पर सीलनव भारत हॉस्पिटल, मिहीपुरवा: बिना उचित मापदंडों के संचालन पर कार्रवाई।तारा देवी विश्वेश्वर दयाल हॉस्पिटल, नयापुरवा: अवैध संचालन पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सील।इन अस्पतालों को थमाया गया नोटिस सेवा सिटी हॉस्पिटल, मिहीपुरवा: वैध BMW (बायो-मेडिकल वेस्ट) प्रबंधन और प्रदूषण NOC न होने पर स्पष्टीकरण तलब।न्यू इंडिया हॉस्पिटल: निरीक्षण के दौरान LAMA (Leaving Against Medical Advice) संबंधी अनियमितताओं पर नोटिस जारी। C.m.oडॉ. संजय कुमार शर्मा ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जनपद में बिना पंजीकरण और बिना मानकों के चल रहे किसी भी क्लीनिक या नर्सिंग होम को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके के झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।,,,,,,,

छापेमारी में कई अस्पताल सीज, कई संचालक फरार


नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top