बहराइच:थाना राम गाँव थानाध्यक्ष मदनलाल ने राजकीय औद्योगिकी शिक्षण संस्थान में किया जागरूक सरकारी योजनाओं और कानूनों की दी जानकारी

Time India News 11
0


 

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

जनपद बहराइच मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत  थाना राम गाँव द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को उनके सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।थाना राम गांव व सर्किल महसी टीम के द्वारा  राजकीय औद्योगिकी शिक्षण संस्थान थानाध्यक्ष मदनलाल  उच्च अधिकारी गणों द्वारा दिए गए आदेश निर्देशों व महिला संबंधी अपराधों तथा टोल फ्री नंबर्स 112 ,1090 ,1098 1076 ,102 व 108 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई इन टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन और सखी निवास जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी पुलिस कर्मियों ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 (संशोधित 1986) और गर्भधारण पूर्व व प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 जैसे प्रमुख कानूनों के प्रावधानों के बारे में भी आमजन को अवगत कराया।साथ ही, सभी थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के कार्य, उद्देश्य और वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दि गई।बहराइच के थाना राम गाँव "सशक्त नारी समृद्धि प्रदेश" के अंतर्गत मिशन शक्ति का पांचवा चरण जिसके लिए वह मिशन शक्ति कक्ष,  एंटी रोमियो स्क्वाड महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, विमेन पावर लाइन, 1090,साथ उनकी सुरक्षा, संरक्षा व समस्या के निदान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने 112, 1076, 1098, 181, 108 व 1090 आदि सेवाओं की जानकारियां दी कार्यक्रम में थानाध्यक्ष  मदनलाल गौतम उपनिरीक्षक जैनेंद्र कुमार का0 जसविंदर यादव का0 कृष्ण कुमार म0अ0 पुष्पा देवी म0आ0 पूजा यादव

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top