बहराइच:में दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 08 बहराइच। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के निर्देश के क्रम में आगामी दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बहराइच द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा मरौधा, लखनऊ रोड, बहराइच में बृजेश किराना स्टोर के प्रतिष्ठान से मूंगफली का तेल एवं छुआरा एवं मनोज किराना स्टोर से सरसों का तेल के नमूने संग्रहीत किये गये।जबकि नानपारा में राम संस से रिफाइण्ड पामोलिन ऑयल, रिफाइण्ड सनफ्लावर ऑयल, सलमान किराना स्टोर से गुलाब जामुन मिक्स, मेसर्स-याकूब अली से वनस्पति, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल का नमूना संग्रहित किया गयज्ञं इस प्रकार दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज पर्व में अभी तक कुल 8 नमूनें संग्रहित किये गये। उपरोक्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये है तथा जागरूकता हेतु स्टीकर चस्पा कराया गया। दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान जनपद की समस्त तहसीलों एवं बाजारों में चलाया जा रहा है, जो आगे भी चलाया जाता रहेगा।इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ० अमर सिंह वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार शुक्ल,  खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ० विवेक कुमार वर्मा, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्व वर्मा, अजय कुमार सिंह, कृपा शंकर द्वारा उपरोक्त कार्यवाही सम्पादित की गयी।,,,,


रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top