बहराइच दीपावली व छठ पूजा को लेकर थाना राम गाँव ने बढ़ाई सतर्कता

Time India News 11
0

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

 बहराइच थाना राम गाँव आगामी दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए थाना राम गाँव क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष मदनलाल ने बेगम पुर बाजार में फ्लैग मार्च कर पैदल गश्त की। इस दौरान राम गाँव पुलिस की टीम ने मुख्य चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लिया। थानाध्यक्ष मदनलाल ने आमजन और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और थाना राम गाँव पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस त्योहारों के दौरान पूरी तरह सतर्क रहेगी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तैयारी की गई है।


रिपोर्ट:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top