बहराइच में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा:58 नमूने लिए गए, 150 किलो खोया नष्ट; प्रयोगशाला में होगी जांच

Time India News 11
0


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 16 अक्टूबर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी नानपारा के नेतृत्व में आगामी दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज पर्वपर मिलावटी खाद्य पदार्थाें के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बहराइच द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा बाबागंज, नानपारा, बहराइच से पेडा, छेना रसगुल्ला, मिल्क केक, इलियास मिठाई, राजी चौराहा, बहराइच से खोया, महसी, बहराइच से छेना मिठाई के नमूने संग्रहीत किये गये एवं लगभग 150 किग्रा0 खोया, 25 किग्रा0 दूषित खोया बर्फी एवं 20 किग्रा0 रंगीन बूंदी, बाबागंज, नानपारा, जिला बहराइच में नष्ट कराया गया।इस प्रकार दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज पर्व में अभी तक कुल-58 नमूनें संग्रहित किये गये। उपरोक्त खाद्य कारोबार कर्ताओं को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये है तथा जागरूकता हेतु स्टीकर चस्पा कराया गया। दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान जनपद की समस्त तहसीलांे एवं बाजारों में चलाया जा रहा है, जो आगे भी चलाया जाता रहेगा।टीम में उप जिलाधिकारी नानपारा, बहराइच, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार वर्मा, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्व वर्मा, अजय कुमार सिंह, कृपा शंकर एवं प्रीती वर्मा द्वारा उपरोक्त कार्यवाही सम्पादित की गयी इस कार्रवाई से इलाके के खाद्य पदार्थ दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।


रिपोर्ट:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top