बहराइच दिवाली पर अलर्ट पर रहेंगी 108 व 102 एंबुलेंस, किसी भी घटना पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी सेवाएं

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच  में दिवाली के मौके पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति के लिए 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं हर समय उपलब्ध रहेंगी। इन सेवाओं को 24 अलर्ट पर रखा गया है। ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि जनपद की सभी 37 एंबुलेंस (108 सेवा) तथा 41 एंबुलेंस (102 सेवा) को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

सभी एंबुलेंसों में आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं, जलने पर उपयोगी बर्न किट, ठंडे पैक व अन्य जरूरी सामग्रियां उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक एंबुलेंस के स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि किसी भी आपात सूचना पर तुरंत स्थल पर पहुँचकर मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए निकटतम अस्पताल तक पहुंचाएं।उन्होंने बताया कि 108 एंबुलेंस विशेष रूप से चिन्हित स्थानों दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, थानों एवं मुख्य बाजारों के आसपास तैनात रहेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। वहीं 102 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे संचालित रहेंगी प्रदेश में वर्तमान में 108 सेवा की 2200 तथा 102 सेवा की 2270 एंबुलेंसें संचालित हैं। दोनों सेवाएं प्रदेश सरकार द्वारा पूर्णतः नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। कोई भी व्यक्ति 108 या 102 नंबर पर कॉल कर इस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकता है। ईएमएलसी हेड डॉ. दाउद हुसामी ने बताया कि दिवाली के दौरान पटाखों या दीयों से जलने की घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। उन्होंने अपील की कि पटाखे जलाते समय ढीले कपड़े न पहनें, और पास में पानी अवश्य रखें। यदि जलने की दुर्घटना हो जाए तो जले हुए अंग पर 15 मिनट तक ठंडा या नल का पानी डालें, किसी भी तरह की मरहम, हल्दी, टूथपेस्ट या अन्य वस्तु न लगाएं। घाव को साफ कपड़े से ढकें और तत्काल 108 एंबुलेंस को कॉल करें मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जनपद की सभी एंबुलेंसों का औचक निरीक्षण किया गया है। सभी वाहनों में आवश्यक दवाओं, उपकरणों एवं प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा किकिसी भी प्रकार की आपात स्थिति जैसे पटाखों से जलने, सड़क दुर्घटना, दिल का दौरा, सांस लेने में तकलीफ, अचानक बेहोश होने, बुखार, जानवरों के काटने, या आग लगने जैसी परिस्थिति में तुरंत 108 पर कॉल करें।एंबुलेंस सेवा 24 घंटे आपकी सहायता के लिए तत्पर है।प्रोग्राम मैनेजर, सुधीर त्रिपाठी ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज, बहराइच108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था

जलने पर क्या करें

दिवाली पर पटाखों से या दीयों से जलने की दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता है, इसलिए दिवाली पर ढीले कपड़े पहनने से बचें। पटाखे छुड़ाने के दौरान पानी पास में रखें। पटाखों से जलने या अन्य कारण से जलने की स्थिति में जले हुए अंग पर सादा पानी या नल का पानी डालें। घाव को साफ रखें। किसी साफ कपड़े से जले हुए अंग को कवर करें। जले हुए अंग पर टूथपेस्ट, हल्दी, नमक या अन्य किसी भी वस्तु का लेप न करें। 108 एंबुलेंस को कॉल करें और अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को दिखाएं।

रिपोर्ट:नसीम खान


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.