पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर मिलेगी निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल की सौगात

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 15 अक्टूबर।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पी.एम. उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली महापर्व के अवसर पर निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारम्भ करते हुए लाभार्थियों के खातों में धनराशि का हस्तान्तरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया तत्पश्चात एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने सांसद कैसरगंज करन भूषण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर पाण्डेय, विधायक बलहा  सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नोडल सौरभ आनन्द के साथ 20 लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण हेतु प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी  अंजनी, प्रीति देवी, संजू सैनी, शबाना, निदा फातिमा, दिव्यांशी श्रीवास्तव, सोनी देवी, किरन जायसवाल, तरमीन, असरतुन्नियां, चांद बीबी, अलीमन, नाज़िमा, अनम, मोबीना, हिना, चुन्नी बेगम, जिलाई, रेशमा व बेगम जहां को अतिथियों द्वारा निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण हेतु प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 02 निःशुल्क एल.पी.जी. सिलेण्डर रिफिल प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण में माह अक्टूबर से दिसम्बर, 2025 तथा द्वितीय चरण में माह जनवरी, 2026 से मार्च, 2026 तक लाभार्थियों को 01-01 पूर्णतया निःशुल्क उज्ज्वला रिफिल गैस सिलेण्डर का वितरण कराया जाएगा। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत 1.85 करोड़ परिवारों को इस योजना के तहत आच्छादित किया जाएगा। सर्वप्रथम जिनके आधार प्रमाणित हैं ऐसे 1.23 करोड़ लाभार्थियों को निःशुल्क एल.पी.जी. रिफिल सिलेण्डर का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नोडल सौरभ आनन्द, पूर्ति निरीक्षक, योजना के लाभार्थी सहित अन्य सम्बन्घित मौजूद रहे।

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top