बहराइच:स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान 17 से 2 अक्टूबर तक अभियान के सफल संचालन

Time India News 11
0


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 16 सितम्बर। जनपद में 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक संचालित होने वाले स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के सफल संचालन के दृष्टिगत सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने सीएमओ डॉ संजय कुमार को निर्देश दिया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो व अरोग्य मन्दिरों आदि पर आयोजित होने वाले अभियान की कार्ययोजना तैयार कर सभी सम्बन्धित विभागों से समन्वय के साथ सफलता पूर्ववक संचालित किया जाय। सीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि अभियान अन्तर्गत आयोजित होने वाले शिविरों का मा. जनप्रतिनिधियों से उद्घाटन कराया जाय।
बैठक के दौरान सीएमओ ने बताया कि सरकार का मानना है कि जब महिलाएँ स्वस्थ होंगी तो आने वाली पीढ़ियाँ भी सुरक्षित और सशक्त होंगी और परिवार में समृद्धि आएगी। शासन की मंशानुसार जिले के 411 स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष जांच, परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम में एक दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएँ भी उपलब्ध रहेंगी। अभियान का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चित्तौरा में सांसद आनंद गोंड द्वारा किया जायेगा। जबकि जिले के अन्य सीएचसी, पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित पोषण माह के साथ जुड़ा हुआ है और इसके अंतर्गत एक ही छत के नीचे 12 प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के दौरान आयोजित शिविरों में गर्भावस्था देखभाल, टीकाकरण उच्च रक्तचाप, मधुमेह और दिल की बीमारियों की जांच-उपचार, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच,किशोरियों और महिलाओं के लिए एनीमिया की जांच, परामर्श एवं उपचार, उच्च जोखिम वाली महिलाओं के लिए टीबी की जांच, जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल रोग की जांच, एससीडी कार्ड वितरण एवं परामर्श की सेवाएँ दी जायेंगी। इसके आलावा पोषण सुधार और मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड, आयुष चिकित्सा सेवाएँ और रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे।
डीएचईआईओ बृजेश सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर एक दिन स्त्री रोग, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, मानसिक स्वास्थ्य और दंत रोग विशेषज्ञ सेवाएँ उपलब्ध होंगी। इसके लिए रोस्टर तैयार किया गया है और जिला रेजिडेंसी कार्यक्रम के चिकित्सकों व निजी अस्पतालों का सहयोग लिया जाएगा। सभी गतिविधियों की रिपोर्ट प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर भारत सरकार को भेजी जाएगी। डीसीपीएम मो० राशिद ने बताया अभियान के तहत गाँव, ब्लॉक और जिला स्तर पर रैलियाँ, स्कूल कार्यक्रम और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन की गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इसके साथ ही टीबी मुक्त भारत जन आंदोलन को भी शामिल किया गया है, जिसमें “निक्षय मित्र” नामांकन का विस्तार किया जाएगा और सामुदायिक स्तर पर लोगों को टीबी रोगियों की मदद और पोषण समर्थन के लिए प्रेरित किया जाएगा।


रिपोर्टर:नसीम खान

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top