बहराइच थाना हरदी में आगामी पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच हरदी थाना परिसर में रविवार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी महसी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार गणेश पूजा व बारावफात को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत के मद्देनजर सभी धर्म गुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान आगामी पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की सभी से अपील की गई। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आगामी त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए लोगों से अपील किए। क्षेत्राधिका धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं। आगामी पर्व में यदि किसी के द्वारा सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो पुलिस उनके साथ सख्ती से पेश आएगी ऐसे में अगर त्योहार में कोई भी अराजकता फैलाने की कोशिश करे तो इसकी सुचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि त्योहारों में दखल डालने वालों को बख्शानहीं जायेगा ऐसे में आप सभी आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। थानाध्यक्ष आलोक सिंह उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की,,,,,,,,


रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top