Time india news 11 Bahraich:बहराइच द्वारा सभी उर्जा निगमों के समस्त कर्मचारी, सहायक/अवर अभियन्तागण के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के मद्देनज़र जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने शुक्रवार को देर शाम कलेक्ट्रेट में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिया कि विभागीय कार्मिकों के कार्य बहिष्कार के दृष्टिगत जनपद में मेडिकल कॉलेज/जिला चिकित्सालय एवं समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ जलापूर्ति, दूरसंचार एवं अन्य आवश्यक सेवायें प्रभावित न हों इसके लिए फुलप्रूफ बन्दोबस्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यतु आपूर्ति बाधित होने से चिकित्सालयों की आकस्मिक सेवाएं तथा गम्भीर प्रकृति के रोगियों का इलाज कतई प्रभावित न होने पाएं अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विस्द्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को आश्वस्त किया गया कि जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराते हुए आकस्मिक सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।


