Timeindianews11Bahraich:
बहराइच 03 दिसम्बर। जनपद में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत गेंदघर मैदान में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया। शिविर का सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त सांसद श्री सिंह द्वारा एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, एमएलसी गोण्डा, बलरामपुर अवधेश कुमार सिंह, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा राम निवास वर्मा व अन्य अतिथियों के साथ 48 लाख 15 हजार रूपये की चिन्हित 410 दिव्यांगजनों को 780 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। ट्राई साइकिल 310, फोल्डिंगव्हील चेयर 47, बैसासी 230, वाकिंग स्टीक 59, रोलेटर 03, सी.पी. चेयर, ए.डी.एल. किट, सेलफोन व एमएसआईडी किट 02-02, बी.टी.ई.(कान की मशीन) 16, सुगम्य केन/स्मार्ट केन 18 तथा कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स 89 का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यर्थी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, एमएमको के विशेषज्ञ अमित कुमार, आडियो लाजिस्ट राजीव कुमार, चैयरमैन नवाबगंज सत्येन्द्र सिंह, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य एवं संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन व उनके अभिभावक मौजूद रहे।

.jpg)
.jpg)
