➡लखनऊ- यूपी लोकसभा उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन, मैनपुरी,रामपुर और खतौली विधानसभा उपचुनाव का प्रचार, उप चुनाव के प्रचार का शोर आज शाम 6 बजे थम जाएगा, आज रोड शो, रैलियां, सभा, नुक्कड़ सभा से प्रचार हो सकेंगे, यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान.
➡लखनऊ- निराला नगर के AS हॉस्पिटल में मारपीट,तोड़फोड़, अलमाइटी हॉस्पिटल के संचालकों ने की मारपीट, पुरानी रंजिश और मरीज के विवाद में जमकर गुंडई, अंजर खान समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मारपीट और पथराव में 2 लोग गंभीर रूप से घायल, निराला नगर में AS हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का मामला, दोनों अस्पताल सरकारी अस्पतालों से मरीज लाते रहे हैं, एंबुलेंस सिंडिकेट के भरोसे चल रहे हैं दोनों अस्पताल, केस दर्ज,CCTV कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की.
➡गोरखपुर- सीएम योगी का तीन दिवसीय गोरखपुर दौरा आज, आज शाम को गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी, गोरक्षनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम, 4 दिसंबर को सुबह लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, कल 10 बजे MP इंटर कॉलेज पहुंचेंगे सीएम योगी, समारोह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम योगी, 2 बजे रीजनल स्टेडियम जाएंगे सीएम योगी, कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे, महंथ अवैद्यनाथ स्मृति अखिल भारतीय प्राइज मनी प्रतियोगिता, उसके बाद महंथ दिग्विजय नाथ पार्क जाएंगे सीएम योगी, 950 करोड़ की लागत की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, सीएम योगी आदित्यनाथ 5 बजे गीता प्रेस जाएंगे, आयोजित गीता जयंती समारोह में मुख्यातिथि हैं सीएम, कल रात्रि विश्राम गोरक्षनाथ मंदिर में करेंगे सीएम योगी.
➡गोरखपुर- सर्राफा कारोबारी को गोली मारने का मामला, दुकान में घुसकर मारी गई थी कारोबारी को गोली, जमीनी विवाद में सर्राफा कारोबारी को मारी गई गोली, पुलिस ने तहरीर के आधार पर 4 पर किया केस दर्ज, सर्राफा कारोबारी की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज, सभी अभियुक्त घायल सर्राफा कारोबारी के पट्टीदार हैं, घटना स्थल पर पहुंचे थे एडीजी, DIG और SSP, गुलहरिया क्षेत्र के चंबल घाटी चौराहे का मामला.
➡उन्नाव- तेज रफ्तार डंपर दूसरे डंपर से टकराया, हादसे के बाद डंपर में लगी भीषण आग, आग लगने से डंपर सवार दो लोग जिंदा जले, एक अन्य का शव डंपर के बाहर पड़ा, घटना के बाद हाइवे पर लगा लम्बा जाम, सूचना पर पहुंची पुलिस आग बुझाने में जुटी, जाम खुलवाने के लिए कई थानों की फोर्स मौजूद, सड़क हादसे में 3 की मौत की सूचना पर हड़कंप, अजगैन कोतवाली के चमरौली के सामने की घटना.
➡सहारनपुर- हाजी इकबाल के परिवार पर प्रशासन का शिकंजा, हाजी इकबाल,भाई पूर्व MLC महमूद अली पर केस, हाजी इकबाल,बेटों समेत 7 लोगों पर केस दर्ज, यूनिवर्सिटी में कब्जे के आरोप में दर्ज हुआ केस, वर्ष 2007-08 में 3 बीघा जमीन पर किया था कब्जा, 1 दिसंबर को पीड़ित पर कराया गया था जानलेवा हमला, मंडी कोतवाली निवासी पीड़ित सुहेल ने कराया केस दर्ज, बेहट कोतवाली में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज.
➡महराजगंज- महराजगंज में एक्सईएन और 2 एसडीओ निलंबित, पूर्वांचल विद्युत निगम के एमडी ने किया निलंबित, डीएम ने ऊर्जा निगम के चेयरमैन को भेजी थी रिपोर्ट, निचलौल तहसील के सभी गांवों की गुल थी बिजली, करीब 250 गांवों,कस्बे में एक दिसम्बर से बिजली थी गुल, बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते गुल थी बिजली, निचलौल तहसील के बिजली घर से जुड़े थे सभी गांव.
➡पीलीभीत- राज्यमंत्री संजय गंगवार ने राइस मिल पर मारा छापा, जांच में राइस मिल के स्टॉक रजिस्टर में बड़ा खुलासा, लगभग 15 हजार धान की बोरियां अवैध तरीके से दर्ज, सरकारी क्रय केन्द्रों पर कागजों में चढ़ाया जा रहा था, पूरनपुर इलाके में 70 राइसमिलों में हुई थी धान खरीद, अफसरों के संरक्षण में सीधे धान खरीद की गई, अवैध तरीके से धान स्टाक पर नहीं की गई कार्रवाई, भ्रष्टाचार की पोल खुली,राइसमिल सील,केस दर्ज, पूरनपुर में 70 राइस मिलों पर कब होगी कार्रवाई.
➡गोंडा- गोंडा में अस्पताल की शर्मसार करने वाली व्यवस्था, किसी भी मरीज को नहीं मिलता स्ट्रेचर, कहीं कंधे तो कहीं गोद में लाए जाते हैं मरीज, पर्याप्त स्टाफ के बावजूद हर जगह बदइंतजामी, बद इंतजामियों के बीच इलाज कराते हैं मरीज, अस्पताल का एक ऐसा ही वीडियो हो रहा वायरल, वायरल वीडियो में हाथ पांव पकड़कर ले जा रहे मरीज, दिक्कत होने पर मरीज को फर्श पर लिटा रहे, तीमारदारों के बुलाने पर भी नहीं आ रहा स्टाफ, गोंडा के बाबू ईश्वरशरण जिला अस्पताल का हाल.
➡मैनपुरी- चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बोले रामगोपाल यादव, आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन- रामगोपाल, सपा को तैयारी करने की जरूरत नहीं- रामगोपाल, रामगोपाल यादव ने बीजेपी पर बोला हमला, BJP चुनाव को प्रभावित करना चाह रही- रामगोपाल, यहां से BJP कभी नहीं जीती और न जीतेगी- रामगोपाल, सपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा- रामगोपाल.
➡संभल- हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था चौपट, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चौपट, मांगे पूरी नहीं होने तक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, नगर में लगे गंदगी के ढेर,नगर वासियों को परेशानी, एसडीएम ने किया हड़ताल खत्म करने का प्रयास, हड़ताल नहीं हुई खत्म,गुन्नौर नगर पंचायत का मामला.
➡संभल- संभल में हादसे में मां-बेटी की मौत का मामला, गन्ना लदे ट्रॉली से बाइक टकराने से हुआ था हादसा, घायल परिवार के मुखिया की इलाज के दौरान मौत, बाइक पर सवार थे चार लोग,तीन की हो चुकी मौत, एक की हालत गंभीर,अस्पताल में चल रहा इलाज, संभल के बनिया ठेर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा.
➡मथुरा- नाबालिक किशोरी की रेप के बाद हत्या का मामला, परिजनों ने लगाया था रेप के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया, गला दबाकर हत्या की वारदात को दिया था अंजाम, खेत में पड़ा मिला था नाबालिग का शव, मथुरा के महावन थाना इलाके की घटना.
➡महोबा- महोबा में जिला कार्यक्रम अधिकारी की बड़ी लापरवाही, गांव,कस्बों में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां, जिले में जगह-जगह लगा है गंदगी का अंबार, गोवर्धन ग्राउंड के शौचालयों में गंदगी,बदबू से परेशान निवासी, चरखारी के गोवर्धन मंदिर ग्राउंड के पास का वीडियो, डीपीएम को स्वच्छता अभियान के तहत किया है तैनात.
➡हमीरपुर- सेना भर्ती में फर्जी दस्तावेजों की जांच करने पहुंची CBI, 2016 में कानपुर सेना भर्ती में फर्जी दस्तावेज लगे थे, फर्जी निवास प्रमाण पत्र हमीरपुर तहसील से हुए थे जारी, 22 युवकों के फर्जी निवास प्रमाण पत्र होने की जांच जारी, लेखपाल, प्रधान और सभासदों से CBI कर रही है पूछताछ, मुख्यालय के मौदहा डेम गेस्ट हाउस में चल रही पूछताछ.
➡हमीरपुर- तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, ट्रैक्टर सवार 2 लोगों की मौत,एक गंभीर घायल, ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर किया रेफर, बिजली के खंभे लेकर फतेहपुर जा रहा था ट्रैक्टर, सुमेरपुर क्षेत्र के नारायणपुर नेशनल हाईवे 34 में हादसा.
➡अयोध्या- महिला ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़ित महिला की थाने में नहीं सुनी गई शिकायत, न्याय के लिए पीड़ित महिला पहुंची एसएसपी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय में अधिकारियों को सुनाई आपबीती, अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र का मामला.
➡मेरठ- शहरी इलाके घनी आबादी में तेंदुआ आने से हड़कंप, कॉलोनी में घूमता हुआ CCTV में कैद हुआ तेंदुआ, वन विभाग और पुलिस तेंदुए की तलाश में जुटी, लोगों से घरों में रहकर सावधानी बरतने की अपील, टीपी नगर थाने के ज्वाला क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ.
➡महोबा- खाद और यूरिया न मिलने से किसान परेशान, कृषि विभाग ने यूरिया,डीएपी खाद के भेजे गए थे नमूने, नमूने फेल होने के बाद खाद वितरण में लगी थी रोक, सहकारी समितियों से मायूस होकर लौट रहे हैं किसान, जिले में एक माह से चल रही है खाद की किल्लत.
➡सहारनपुर- जम्मू कश्मीर के डोडा का ठग सहारनपुर से अरेस्ट, डोडा पुलिस ने ठग को सहारनपुर से किया गिरफ्तार, फतेहपुर के खुजनावर गांव का बताया जा रहा है ठग, जम्मू कश्मीर में 3 सालों से वांछित चल रहा था, हज यात्रा का झांसा देकर 33.50 लाख की ठगी की थी.
➡लखीमपुर खीरी- नकली खाद बेचने और बनाने के आरोपी पर केस, नकली खाद कारोबारी पर दो और केस दर्ज किए गए, कृषि अधिकारी ने गोला में दो केस दर्ज कराए, नकली खाद माफिया मनीष गुप्ता पर अबतक 3 केस, आरोपी मनीष गुप्ता एक महीने से फरार चल रहा है.
➡पीलीभीत- 7 वर्षीय मासूम बच्ची का गेहूं के खेत में मिला शव, बच्ची के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान, मेला देखने गई थी बच्ची मेले से हुई अचानक गायब, सुबह परिजनों के तलाशने के बाद खेत में मिला शव, अमरिया थाना इलाके के माधौपुर गांव का मामला.
➡बस्ती- गांव के बाहर संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला, खेत में शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, सिकन्दरपुर निवासी युवक की हत्या की आशंका, घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की थी खोजबीन, कलवारी क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव का मामला.
➡देवरिया- लाखों रुपए की दवाइयां हुईं एक्सपायर, CMO कार्यालय के सीढियों,कमरे में फेंकी गयी दवाइयां, प्रचार सामाग्री और दवाईयों को भी जलाया गया, CMO जानकर बने अनजान,मामले को दबाने में जुटे CMO, कार्यालय देवरिया का मामला.
➡फिरोजाबाद- फिरोजाबाद की वेबसाइट तैयार कराएगा उद्योग विभाग, वेबसाइट पर अपलोड होगा कहां उद्योग का इतिहास, वर्तमान में तैयार हो रहे आइटम किये जाएंगे अपलोड, उद्योग की ब्रांडिंग के लिहाज से तैयार की जा रही वेबसाइट.
➡सहारनपुर- ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष कुमार निलंबित, कार्य में लापरवाही पर DPRO ने निलंबित किया, पुंवारका विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, DPRO ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
➡बाराबंकी- रोड पर खड़े डंपर में डीसीएम ने मारी टक्कर, हादसे में डीसीएम के उड़े परखच्चे, ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, रामनगर के दलसराय पेट्रोल पंप की घटना.
➡ग्रेटर नोएडा- निराला स्टेट सोसाइटी में लिफ्ट में फंसा बच्चा, सोसाइटी की लिफ्ट में फंसा 10 साल का बच्चा, बिल्डिंग की चौथी-पांचवीं मंजिल के बीच फंसी लिफ्ट, बच्चे की रोने की आवाज सुनकर लोगों ने लिफ्ट से निकाला.
➡ललितपुर- पेड़ पर फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, संदिग्ध हालत में शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पाली थाना क्षेत्र के बछलापुर गांव की घटना.
➡देहरादून- उत्तराखंड में दिव्यांग कर्मचारी,खिलाड़ियों का होगा सम्मान, कर्मचारी,खिलाड़ियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे पुरस्कृत, मुख्यमंत्री धामी विश्व दिव्यांग दिवस पर करेंगे पुरस्कृत, सीएम राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार से पुरस
-------------------


