बहराइच में यातायात माह नवम्बर 2026 का शुभारंभ, जागरूकता रैली को डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Time India News 11
0

 



TIME INDIA NEWS 11 DIGITAL

बहराइच, 01 नवम्बर 2026
जिले में आज से यातायात माह नवम्बर 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव
ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।,,,,,,रैली का उद्देश्य आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान डीएम-एसपी ने कहा कि ,,,,,,,, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। सभी वाहन चालक हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करें, तेज गति से वाहन न चलाएं और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें।,,,,,,,इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। यातायात पुलिस की टीम द्वारा सजी हुई गाड़ियों पर बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।,,,,,,,यातायात माह 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक चलेगा, जिसमें जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम,और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।,,,,,,,,

रिपोर्टर: नसीम खान 9838770007

TIME INDIA NEWS 11 DIGITAL बहराइच



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top