बहराइच - त्योहार से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी जारी, जरवल रोड में 125 किलो दूषित छेना-रसगुल्ला नष्ट

Time India News 11
0


 TIME INDIA NEWS 11 DIGITAL UP

बहराइच, जरवल रोड दीपावली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज जरवल रोड क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने निरीक्षण के दौरान एक दुकान / कारखाने से 125 किलो दूषित छेना-रसगुल्ला बरामद किया। मौके पर जांच में मिठाई स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और बिक्री योग्य नहीं पाई गई, जिस पर टीम ने तत्काल पूरे माल को नष्ट कराया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की 02 टीमों द्वारा जरवल रोड कैसरगंज, रिसिया बाजार, गम्भीरवा आदि बाजारों में छापामार कार्यवाही की गयी। उक्त छापे के दौरान जरवल रोड, तूफानी चौराहा स्थित बंगाली मिष्ठान भण्डार पर फ्रीजर में रखे कई दिन पुराने दूषित छेना, रसगुल्ल मात्रा लगभग 125 कि0ग्रा0 को नष्ट करा दिया गया, उसके बाद जरवल रोड की बाजार बंद हो गयी। तदोपरान्त टीम ने कैसरगंज स्थित झगरू स्वीट शॉप से खोया का नमूना एवं तहसील के निकट स्थित बद्री स्वीट शॉप से दूध बर्फी एवं मिल्क केेक का नमूना लिया गया। दूसरी टीम के द्वारा रिसिया बाजा स्थित विनायक इंटरप्राइजेज से छेना रसगुल्ला एवं गुलाबजामुन का नमूना लिया गया तथा गम्भीरवा बाजार स्थित यादव मिष्ठान भण्डार से दूध बर्फी एवं मिल्क केक तथा सुरेश स्वीट शॉप से पेड़े का नमूना लिया गया। शिवनगर में 01 प्रतिष्ठान से दूध का नमूना लिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में सहायक आयुक्त डॉ. अमर सिंह वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्य वर्मा, अजय कुमार सिंह, कृपा शंकर, विनय कुमार, अनूप सिंह एवं श्रीमती प्रीती वर्मा आदि शामिल रहे।विभाग ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर लाइसेंस निरस्तीकरण और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।



रिपोर्टर: नसीम खान 9838770007
TIME INDIA NEWS 11 DIGITAL बहराइच


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top