बहराइच के विशेश्वरगंज में नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से संचालित 'सुमन पाली क्लीनिक' को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है

Time India News 11
0

 



Time india news 11up 

बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से या नियमों के उल्लंघन में चल रहे चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। पुरैना चौराहा स्थित सुमन पाली क्लीनिक को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संजय कुमार और उनकी टीम ने निरीक्षण के बाद विधिवत सील कर दिया है विशेश्वरगंज के पुरैना चौराहा स्थित सुमन पाली क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की। सीएमओ डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने क्लीनिक के कागजातों और व्यवस्थाओं की गहन जांच की जांच के दौरान खामियां पाए जाने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को मौके पर ही सील कर दिया सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि क्लीनिक को सील कर आगे की विधिक जांच शुरू कर दी गई है रिपोर्ट के आधार पर आरोपी संचालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन या मानकों के विपरीत चल रहे किसी भी क्लीनिक को बख्शा नहीं जाएगा स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिक को पूरी तरह बंद कर सीज (सील) कर दिया है। CMO) डॉ. संजय कुमार
के अनुसार, क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध अस्पताल या झोलाछाप डॉक्टरों को मरीजों की जान से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जब तक योग्य चिकित्सक, वैध रजिस्ट्रेशन और मानक पूरे नहीं होते, तब तक इस परिसर को दोबारा खोलने की अनुमति नहीं मिलेगी,,,,,,,


Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top