नानपारा सीएचसी का सीएमओ डॉ संजय कुमार ने किया औचक निरीक्षण बाहर की दवाएं लिखीं तो होगी कठोर कार्रवाई

Time India News 11
0

  


Time india news 11 UP

बहराइच के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संजय कुमार शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नानपारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डॉक्टरों व अस्पताल कर्मियों को सख्त हिदायत दी।,,,,,,,

नानपारा (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नानपारा में मरीजों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज सुबह लगभग 10:00 बजे औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डॉक्टरों व अस्पताल कर्मियों को सख्त हिदायत दी सीएमओ डॉ संजय कुमार ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों को कम से कम भाग-दौड़ में अधिक से अधिक और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं यह भी कहा अस्पताल में बाहर की दवाएं लिखने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की ताकीद की गई।डॉक्टरों और स्टाफ के आसपास किसी भी बाहरी या बिचौलिए व्यक्ति की मौजूदगी पाए जाने पर सरकारी नियमों के तहत सख्त से सख्त कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी ।

मुख्य निर्देश और सख्त कार्रवाई की चेतावनी

  • बाहर की दवाएं लिखने पर प्रतिबंध: सीएमओ ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसी भी सरकारी डॉक्टर ने मरीज को बाहर (प्राइवेट मेडिकल स्टोर) की दवाएं लिखीं, तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
  • दवाओं की उपलब्धता: उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल के अंदर से ही मिलनी चाहिए। 

 Naseem khan




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top