नवनियुक्त थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 वारंटी को गिरफ्तार किया

Time India News 11
0

Time india news 11 UP 

बहराइच जिले के रामगांव थाने की पुलिस ने 'ऑपरेशन वारंटियों की बारात' के तहत एक ही रात में 20 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित शहबुद्दीन और मुन्ना सहित सभी आरोपियों को बस में बैठाकर अदालत में पेश किया SP विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर रामगांव थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में टीम ने अपराध एंव अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 20 आरोपितों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया।,,,,,,,थानाध्यक्ष  तिवारी ने बताया कि गठित भिन्न-भिन्न पुलिस टीमों द्वारा न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के क्रम में संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। विभिन्न प्रकरणों में 18 वारंटियों को हिरासत पुलिस लिया गया। इसमें तारापुर खुर्द निवासी सहाबुद्दीन व मुन्ना समेत अन्य की गिरफ्तारी के समय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा चौकी प्रभारी राणा राज सिंह,चौकी इंचार्ज हेमन्त सिंह,चौकी इंचार्ज मेटकहा नंद किशोर सिंह,उपनिरीक्षक हरी राम यादव,रचना सिंह,हेड कांस्टेबल सत्यानन्द यादव,सुरेंद्र कुमार वर्मा,रणधीर मौर्या,दीपक यादव,विष्णु प्रताप सिंह,इन्द्रेश यादव, आशुतोष प्रजापति, सोनू यादव, कृष्ण कुमार चौधरी, अंकित सिंह, बादल सिंह,महिला आरक्षी रंजना, प्रतिमा प्रजापति, विभा तिवारी, रिंकी आदि शामिल रहे।,,,,,,


Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top