यूपी के बहराइच थाना राम गाँव में चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच

बहराइच के थाना राम गाँव क्षेत्र में शनिवार की रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और बौंडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50,000 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर फिरोज पुलिस की गोली से घायल हो गया। जबकि मौका पाकर उसके एक साथी फरार हो गए। एसपी के निर्देश पर क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों के खुलासे के लिए स्वाट टीम और थानाध्यक्ष राम गाँव गुरु सेन सिंह को लगाया गया था। 27/28 जून 2026 की रात मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 25-06-26 बौंडी थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ अपराधियों से हुई मुठभेड़ में अपराधी असलम पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया था और उसके जो दो साथी मौके से फरार हो गए थे वो दोनों अपराधी मोटर साइकिल से भकला गोपालपुर की ओर से आ रहे है उनके पास चोरी का माल और नजायज शस्त्र भी है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना रामगांव पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान अकिलापुर चौराहे से भकला गोपालपुर रोड पर पहुंचे तो दो संदिग्ध व्यक्ति जो एक मोटरसाइकिल पर सवार थे उन्हे जब रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर से एक अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगने से गिर वह मौके पर गिर गया जबकि उसका एक अन्य साथी मोटर साइकिल से फरार हो गया। घायल अभियुक्त से पूंछताछ करने पर उसने अपना नाम फिरोज पुत्र फौजदार निवासी ग्राम मुड़कटी थाना बौंडी जनपद बहराइच बताते हुए अपने फरार साथी का नाम मुल्कराज बताया जिसकी तलाशी से ₹2040 नगद, 2 सोने के झाले पीली धातु दो मोबाइल , 01 देसी तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ उक्त अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में दर्जनों चोरी के मुकदमे दर्ज है और कई मुकदमों में वांछित था । घायल अभियुक्त शातिर चोर और थाना बौंडी का हिस्ट्रीशीटर है व 50,000 रुपए का इनामिया अभियुक्त है जिसको प्राथमिक उपचार हेतु अस्पातल भेजा गया है । फरार अभियुक्त मुल्कराज की तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही है, मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य उच्चाधिकारीगण द्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।



नसीम खान


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.