मुहर्रम को लेकर थाना राम गाँव मेटुकहा चौकी इंचार्ज की सख्ती से पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच

थाना राम गाँव (बहराइच) सातवीं मोहर्रम जुलूस
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए थाना राम गाँव मेटुकहा चौकी इंचार्ज नंदकिशोर सिंह पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ मेटुकहा चौराहा क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
फ्लैग मार्च के दौरान चौकी इंचार्ज स्वयं पूरे समय पुलिस टीम का नेतृत्व करते रहे। उन्होंने प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की इस दौरान चौकी प्रभारी ने लोगों को अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी चौकी इंचार्ज नंदकिशोर सिंह ने बताया कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त, निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा पुलिस की सभी टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रियता और चौकी प्रभारी की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। मुहर्रम से पहले चौकी प्रभारी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top