थाने पहुंचे 'कप्तान' तो मच गया हड़कंप: बहराइच SP विश्वजीत श्रीवास्तव ने खंगाला मटेरा थाने का कोना-कोना

Time India News 11
0


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच


बहराइच : आज मटेरा थाने में उस वक्त खलबली मच गई जब जिले के कप्तान, विश्वजीत श्रीवास्तव आकस्मिक निरीक्षण लेने जा पहुंचे। साहिब के तेवर देख पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। SP साहब ने सबसे पहले थाना कार्यालय के रजिस्टरों पर अपनी पैनी नजर डाली।  इसके बाद उन्होंने 'मालखाने' और 'शस्त्रागार' का रुख किया, जहां हथियारों की चमक और माल की सुरक्षा को परखा। कप्तान ने थाने के डिजिटल 'तीसरी आंख' यानी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची और महिला हेल्प डेस्क पर जाकर पूछा- "बेटियों की कितनी सुनवाई हो रही है?" हवालात, बैरक और पुलिसवालों के भोजनालय (मेस) का भी मुआयना किया गया। बैरक की सफाई और खाने की क्वालिटी देख उन्होंने कुछ की पीठ थपथपाई तो कुछ को सख्त लहजे में सुधार की चेतावनी दी। पूरे परिसर का चक्कर लगाने के बाद SP श्रीवास्तव ने स्पष्ट संदेश दिया- "थाना चमकदार होना चाहिए और रजिस्टर अप-टू-डेट।" उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कागजी काम में लापरवाही और गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस दौरान थानाध्यक्ष  हरिकेश सिंह एसआई अहमद हसन सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top