बहराइच थाना राम गाँव मिशन शक्ति अभियान के तहत, महिला उपनिरीक्षक रचना और दीपिका अन्य महिलाओं और युवतियों को 'नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन' का पाठ पढ़ा रही हैं

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 बहराइच यूपी 

बहराइच मिशन शक्ति में रात-दिन एक करने वाली महिला उप निरीक्षक रचना सिंह को डीएम व एसपी ने किया सम्मानित।बहराइच के राम गांव में महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार ने सराहनीय पहल की है। जिले में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान की सफलता को लेकर रामगांव थाने की महिला उपनिरीक्षक रचना सिंह व देहात कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक दीपिका यादव जुटी हुई हैं। इसमें कांस्टेबल अखिलेश वर्मा,राम नगीना चौहान भी तन्मयता से उनके सहयोग में लगे हुए हैं।अभियान की सफलता के लिए मिशन शक्ति टीम ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, स्कूल, कालेज, नव दुर्गा पूजा पंडाल, महिला अस्पताल आदि जाकर मौजूद महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। टीम के सदस्य महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन के लिए रात दिन एक कर रही हैं।महिलाओं व छात्राओं को सरकार की ओर से जारी विभिन्न हेल्प लाइन नंबर के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने हेल्प लाइन नंबर के साथ एंटी रोमियो स्क्वायड, पीड़ित महिलाओं की समस्या और उनके निदान के संबंध में पुलिस द्वारा की जा रही सहायता के संबंध विस्तृत जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा, बालश्रम, बाल अपराध, बाल विवाह, दहेजप्रथा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरक किया गया। महिला उपनिरीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण व अधिकारों को लेकर सभी थानों में महिला मिशन शक्ति केंद्र व महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। डेस्क पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया जाता है।मिशन शक्ति को सफल बनाने में रात दिन एक करने वाली रामगांव थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक  रचना सिंह को पुलिस अधीक्षक बहराइच आर एन सिंह व जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने अंग वस्त्र व प्रशस्त्र पत्र देकर सम्मानित किया है।,,,,,,,,

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top