बहराइच स्वास्थ्य शिविर में किया वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण हस्ताक्षर अभियान से हुई शुरुआत सीएमओ डॉ० संजय कुमार

Time India News 11
0

 

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयो समेत सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ० संजय कुमार ने हस्ताक्षर अभियान से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि आज के समस्त कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सम्मानजनक और सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है। इन कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के समग्र विकास को बढ़ाना है। आज के इस दौर में बुजुर्गों और युवाओं के बीच सामंजस्य बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी उनके अनुभवों का लाभ उठा सके। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में नगरौर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनो के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गयीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय रही। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से वृद्धजनों को शॉल उढ़ा कर सम्मानित किया गया साथ ही फल भी वितरित किए गए।

     एनपीएचसीई के डॉ० परितोष तिवारी ने कहा कि कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की धरोहर हैं। बदलते दौर में कई मौकों पर हमने देखा है कि बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करने में उनके बच्चे ही कतराते हैं। हमारा भारतीय समाज व संस्कृति उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहा है। डॉ० आक़िब एजाज ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं और उनके समाधान पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय समाज पर पाश्चात्य संस्कृति के हावी होने से परिवार में वरिष्ठजनों की दशा खराब हुई है। बदलते परिवेश में सभी को सोच में भी परिवर्तन लाना होगा। सुलह अधिकारी महसी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि कानून महिलाओं व बच्चों के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के मामलों को भी त्वरित गति से निस्तारित करने के लिए कार्य करता है। यदि किसी वरिष्ठ व्यक्ति को कोई विधिक सहायता की जरूरत है तो प्राधिकरण उन्हें नि:शुल्क अधिवक्ता भी मुहैया कराता है। एनसीडी क्लीनिक की टीम द्वारा वृद्धाश्रम नगरौर में निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की उच्च रक्तचाप, शुगर आदि की जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया। इस अवसर पर एफएलसी विवेक श्रीवास्तव, डॉ० एम० एच० जाफरी, डॉ० रियाजुल हक़, पुनीत शर्मा, सन्तोष सिंह, बृज प्रकाश, स्वाती श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिंह, फहीम अहमद, वृद्धाश्रम प्रबंधक दिलीप कुमार द्विवेदी, समाजसेवी संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top