बहराइच थाना राम गाँव पुलिस ने 1 किलो 78 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Time India News 11
0

 

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच पुलिस ने राम गाँव थाना क्षेत्र से नशे के एक सौदागरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक किलोग्राम 78 ग्राम गांजा  बरामद हुआ है.

बहराइच पुलिस अधीक्षक  द्वारा पूर्व से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक  (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी  महसी के निर्देशन में थानाध्यक्ष  मदनलाल के कुशल नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 अयोध्या सिंह, उ0नि0 मैनेजर सिंह यादव मय हमराहिया हे0कां0 मनोज सिंह, का0 कृष्ण कुमार चौधरी, का0 अमित यादव के द्वारा मुखबिर खास की सूचना प्राप्त कि मु0अ0सं0 364/25 धारा 304(2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त आज दिनांक 09.10.2025 को छोटी मण्डी के आगे वाईपास तमाजपुर के पास बाफासला 11 कि0मी0 दक्षिण- पूरब के पास से अभियुक्त साहिल उर्फ असलम पुत्र सुग्घर उम्र 20 वर्ष निवासी आगापुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच को समय करीब 22.33 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 1 Kg .78 ग्राम नाजायज गाजा व 300 रुपये बरामद होने पर मौके पर ही फर्द बरामदगी तैयार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 382/2025 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त सें सम्बन्धित अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया शाहिल पुत्र सुग्घर उम्र 20 वर्ष निवासी आगापुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top