बहराइच:जिला मुख्यालय से सम्बद्ध किये गये सीडीपीओ नवाबगंज

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 17 जून। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा पोषण टैकर एप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन मॉड्यूल के कार्यान्वयन की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान विकास खण्ड नवाबगंज की प्रगति असंतोषजनक पाये जाने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी नवाबगंज सुशील कुमार को मुख्यालय से सम्बद्ध किये जाने का निर्देश दिया। जबकि नगर क्षेत्र की प्रगति अच्छी पाये जाने पर डीएम ने संतोष व्यक्त किया। डीएम ने समस्त मुख्य सेविकाओं को कड़े निर्देश दिये कि अपने सेक्टर के अन्तर्गत युद्धस्तर पर कार्य करते हुए शुक्रवार तक प्रगति में सुधार लाएं अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जायेगी। डीएम ने सीडीपीओ को निर्देश दिया कि विभागीय कर्मचारियों तथा पंचायत सहायकों से सहयोग प्राप्त कर लाभार्थियों को इस बात के लिए प्रेरित करें कि वे स्वेच्छा से फेस ऑथेंटिकेशन तथा ई.के.वाई.सी. कराने में सहयोग प्रदान करें ताकि उन्हें विभागीय सुविधाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे। उन्हें इस बात की भी जानकारी दी जाये कि ऐसा न करने पर पोषाहार रोक दिया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा पोषण टैकर एप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन मॉड्यूल के कार्यान्वयन के संवंध मे निर्देश दिये गये है। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्रो पर आने वाले 6 माह से 3 वर्ष, 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थी गर्भवती  एवं धात्री महिला व किशोरी बालिका की उपस्थिति एवं पोषाहार प्राप्त करने वाले लाभर्थियों की पोषण टैकर पर फीडिंग 01 जुलाई 2025 से अनिवार्य रूप से लागू हो जायेगी। लक्षित लाभार्थियों तक अनुपूरक पुष्टाहार की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह भी निर्णय लिया गया है कि टीएचआर वितरण के लिए फेशियल रिकाग्निशन सिस्टम (एफआरएस) को 01 जुलाई 2025 से अनिवार्य कर दिया जायेगा। लाभार्थियों के पंजीकरण हेतु फेशियल रिकाग्निशन सिस्टम (एफआरएस) को 01 अगस्त 2025 से अनिवार्य कर दिया जायेगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर सहित सीडीपीओ, आंगनबाडी कार्यकत्री व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।


रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top