बहराइच:सीएमओ ने तम्बाकू उत्पादों से बचाव के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।

Time India News 11
0

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच। बुधवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में तम्बाकू उत्पादों से होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु  जनपद मुख्यालय पर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएमओ डॉ० संजय कुमार ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से उच्च रक्तचाप और मुख के कैंसर की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने तम्बाकू उत्पादों को छोड़ने के उपाए एवं कोटपा अधिनियम 2003 के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि तम्बाकू उत्पाद छोड़ने हेतु टोल फ्रीनंबर 1800112356 पर बात कर सकते है। रैली के माध्यम से तम्बाकू उत्पादों और उसके दुष्प्रभाव को आम जन मानस तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ० संदीप मिश्रा, डीएचआईओ बृजेश सिंह, डीपीएम सरजू खान, एनसीडी क्लीनिक एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम मौजूद रही।

रिपोर्ट:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top