जनपद बहराइच पुलिस अधीक्षक आर,एन सिंह द्वारा चौकी तहसील महसी पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक

Time India News 11
0

 



टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

आज दिनांक 05.01.25 को पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हरदी की पुलिस चौकी तहसील महसी में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी,  सीओ महसी डी.के.सिंह, डीएफओ  अजीत प्रताप सिंह,एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष हरदी कमल शंकर चतुर्वेदी और महसी चौकी इंचार्ज सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधानों व गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु बैठक की गयी।  इस अवसर पर अधिकारीगणों ने उपस्थित जनसमूह के साथ सौहार्दपूर्ण वार्ता करते हुए क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी एवं सुरक्षा व्यवस्था, सामुदायिक सहयोग एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही नागरिकों को यह विश्वास दिलाया कि उनकी सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों को शासन एवं प्रशासन की ओर से संचालित योजनाओं और प्रयासों की जानकारी दी गई तथा उनसे सहयोग एवं सहभागिता हेतु निर्देश दिये जिससे कि प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top