बहराइच:थाना हरदी मानव तस्कर गिरोह का खुलासा:पुलिस ने 4 आरोपी को जनपद शाहजहाँपुर से गिरफ्तार किया।

Time India News 11
0

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच-पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह के 4 सदस्य को शाहजहांपुर से दबोचा

बहराइच: हरदी थाने की पुलिस ने रविवार को बड़ी कामयाबी  अंतर्जनपदीय मानव तस्कर गिरोह के चार आरोपियों को गैर जनपद लखीमपुर खीरी जिले से दबोच लिया। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मुंबई में रह रहा है। उक्त युवक ने थाना के ही एक गांव निवासी किशोरी को झांसे में लेकर मुंबई बुलाया। किशोरी को मुंबई पहुंचने के लिए आनलाइन पैसा ट्रांसफर किया। युवक से मिलने के लिए किशोरी घर से निकली हुई थी। लखनऊ पहुंचते ही एक आरोपित किशोरी से मिलकर सहानुभूति दिखाते हुए अपने साथ लेकर चला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित युवक उसे अपने दूसरे साथी के पास ले गया। बताया कि आरोपियों ने एक युवक से किशोरी का 85 हजार रुपए में सौदा किया। पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पूरा मामला सामने आ गया। एसओ ने बताया कि मामले के आरोपित बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना के बजहा निवासी दिलीप यादव लखीमपुर जिले के हैदराबाद थाना के बिहारीपुर कुन्हूपुर निवासी रामचंद्र, विद्या देवी कोरैली गांव निवासी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों को न्यायालय रवाना किया गया।

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top