बहराइच:सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील महसी में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 20 जनवरी। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील महसी में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर सीडीओ चन्द्र ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।सीडीओ ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। सीडीओ ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद भी की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाय।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रदीप कुमार, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सुजीत कुमार व अधि.अभि. विद्युत नानपारा रंजीत कुमार, ए.आर. को-आपरेटिव संजीव तिवारी, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस प्राप्त 20 प्रार्थना-पत्रों 

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top