बहराइच थाना राम गाँव पुलिस ने 1किलो 100 ग्राम गांजा पकड़ा:एक तस्कर गिरफ्तार जेल भेजा

Time India News 11
0


 टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

 बहराइच :आज दिनांक 15.01.25 को थानाध्यक्ष रामगांव क्षेत्र में गश्त व भ्रमणशील थे। इसी दौरान इंटहा की तरफ से सफेद बोलेरो आते दिखायी दी, पुलिस द्वारा गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया परन्तु वाहन चालक द्वारा तेज रफ्तार से गाड़ी निकाल ली गयी। पुलिस ने वाहन चालक का पीछा कर रोका व चेकिंग की गयी तो वाहन से अवैध 01किलो100 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ में व्यक्ति द्वारा कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। पुलिस द्वारा तत्काल बोलेरो पिकअप को सीज किया गया व अवैध गांजा को पुलिस कब्जे में लेकर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top