बहराइच:राम गाँव थाने की पुलिस ने 24 घंटे में चोरी के सामान सोने की चैन सहित चोर को गिरफ्तार किया

Time India News 11
0



टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच  पुलिस अधीक्षक  द्वारा पूर्व से वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन मे अपर पुलिस अधीक्षक  (ग्रामीण),  दुर्गा प्रसाद तिवारी व  क्षेत्राधिकारी  महसी  डी० के० श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष  आलोक सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 दुर्गेश कुमार वर्मा, उ0नि0 हरिनाथ यादव, का० विमल कुमार व का० राहुल कुमार के द्वारा आज दिनांक 03.01.2025 को एक शातिर चोर पाँचू उर्फ विजय गौतम पुत्र अशर्फी निवासी खजुहा दा० भकला गोपालपुर थाना रामगांव जनपद बहराइच को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 03.01.2025 को समय करीब 10.30 बजे बलवापुर से आगे तिराहे से पकड़ा गया व हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके पास से चोरी के सामान एक अदद सोने का लाकेट, दो अदद पीतल की थाली व जामा तलाशी से 220/- रू0 बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.11.2024 को राजितराम पुत्र सूरजलाल निवासी खजुहा दा० भकला गोपालपुर थाना रामगांव जनपद बहराइच के घर पर चोरी हुई थी जिसके सम्बन्ध में वादी राजितराम उपरोक्त द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 002/2025 धारा 305 (A)/331(4) BNS पंजीकृत किया गया था तथा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी किये गये सामान की बरामदगी के आधार पर धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी व अन्य चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में अभियुक्त से पूछताछ जारी है कोई लाभप्रद सूचना प्राप्त होने पर अलग से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।,,,,गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक सोने का लॉकेट, दो पीतल की थाली, 220 रुपए नगद बरामद, आरोपी को न्यायालय भेजा

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top