यूपी:दिसम्बर माह में विद्युत सखियों ने रू 180 करोड़ से अधिक धनराशि का विद्युत बिलों का किया रिकॉर्ड कलेक्शन

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

लखनऊ: 03 जनवरी 2025 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में प्रदेश में महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं। ग्रामीण महिलाओं खासकर स्वयं सहायता समूहों की दीदियों का उत्साहवर्धन कर न केवल उनकी आमदनी में इजाफा कर आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक स्थिति को मजबूत किया गया है, बल्कि समाज में उनका मान- सम्मान भी बढ़ा है। उन्हें अपने गांव में बेहद सम्मान की नजर से देखा जा रहा है।
बात करें विद्युत सखियों की तो केवल माह दिसम्बर 2024 में ही विद्युत सखियों ने जीतोड़ मेहनत करते हुए 4607 विद्युत सखियों ने 5 लाख 27 हजार विद्युत बिलों की 180 करोड़ से अधिक धनराशि का रिकॉर्ड कलेक्शन किया है और इससे विद्युत सखियों ने 2 करोड़ 12 लाख से अधिक की धनराशि कमीशन के रूप में अर्जित किया है और ग्राम्य विकास विभाग व राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन विद्युत सखियों में सबसे ज्यादा बाराबंकी की राज  शुक्ला ने 3907 विद्युत बिलों की 01 करोड़ 36 लाख से अधिक धनराशि का कलेक्शन कर 01 लाख 70 हजार कमीशन के रूप में मात्र दिसम्बर माह में कमाया है। दूसरे नम्बर पर आगरा की कुसुमलता ने 1853 बिलों की 01 करोड़ 28 लाख से अधिक का कलेक्शन कर 01 लाख 39 हजार से अधिक का कमीशन अर्जित किया है। तीसरे व चौथे स्थान पर कलेक्शन में अग्रणी बाराबंकी की लक्ष्मी देवी व देवकी हैं, जिन्होंने क्रमशः 01 लाख 33 हजार व 1 लाख 21 हजार मात्र एक माह में कमाये है। इसके अलावा आगरा की विनेश व फिरोजाबाद की लक्ष्मी देवी, रामपुर की सविता देवी फ़िरदौस उस्मानी ने भी विद्युत बिल कलेक्शन कर 01 लाख से अधिक कमीशन अर्जित किया है।

 रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top