बहराइच थाना समाधान दिवस के दौरान राम गाँव एसपी आर,एन, सिंह ने सुनी जन समस्याएं

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

आज दिनांक 28.12.2024 को जनपद के प्रत्येक थाना स्तर पर “थाना समाधान दिवस”का आयोजन किया गया ।  पुलिस अधीक्षक आर, एन, सिंह बहराइच द्वारा थाना रामगांव पर उपस्थित रहकर "थाना समाधान दिवस" की अध्यक्षता की गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामींण  दुर्गा प्रसाद तिवारी व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देश दिए गए । थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया । थाना रामगांव में थाना समाधान दिवस पर कुल 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनका राजस्व विभाग के साथ मिलकर शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

रिपोर्टर नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top