बहराइच:फर्जी साइन बना करके लेखाकार और सीएलएफ ने निकाले 14.96 लाख रिपोर्ट दर्ज

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 13 दिसम्बर। विकास खण्ड-फखरपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित प्रयास प्रेरणा महिला संकुल समिति के बचत खाते से सचिव  रेशमी पाल के फर्जी हस्ताक्षर करके वित्तीय वर्ष 2022-23 से अब तक लेखाकार विक्रम मिश्रा द्वारा रू. 9,96,700.00 एवं सी.एल.एफ. अध्यक्ष श्रीमती अनुसूईया देवी द्वारा रू. 4,99,560.00 कुल धनराशि रू.14,96,260.00 का अन्तरण करवाये जाने का तथ्य संज्ञान में आने पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के निर्देश पर सम्बन्धित के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 के अन्तर्गत धारा 319 (2), 318 (4), 340 (2), 316 थाना-फखरपुर में 13 दिसम्बर 2024 को प्रथम सूचना रिर्पाेट दर्ज कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि सम्बन्धित प्रकरण के संज्ञान में आने पर सीडीओ के निर्देश पर उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा 23 नवम्बर 2024 को जिला मिशन प्रबन्धक मानवेन्द्र यादव विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) एवं समस्त ब्लाक मिशन मैनेजर के साथ प्रकरण की जांच की गई। जिसमें शिकायत की पुष्टि एवं दोषी कर्मिको द्वारा पूर्व में लिखित रूप से उपरोक्त कृत्य स्वीकार किये जाने की आख्या उपलब्ध कराये जाने पर सीडीओ के निर्देश पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा थाना फखरपुर में लेखाकार विक्रम मिश्रा व सीएलएफ अध्यक्ष  अनुसूईया देवी के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।


रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top