बहराइच :नेपाल के रास्ते हो रही चाइनीज आम की तस्करी

Time India News 11
0

 


बहराइच। जिले की कोतवाली नानपारा की पुलिस ने रविवार सुबह एक डीसीएम आम पकड़ा है। यह आम चाइना से नेपाल के रस्ते बॉर्डर होते हुए जिले के नानपारा पहुंच गया।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर रविवार को कोतवाली की पुलिस आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। एक डीसीएम वाहन को पुलिस ने रोक कर जांच की। जांच के दौरान बिना सीजन वाहन से आम बरामद हुआ। पुलिस ने जांच की तो आम चाइनीज मिली। पुलिस ने आम को कब्जे में ले लिया है। यह आम चाइनीज होने के साथ नेपाल से रूपईडीहा थाना क्षेत्र से होकर नानपारा पहुंच गया। 



पुलिस ने वाहन भरे को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चालक से आम के बारे में जानकारी ली जा रही है। आम नेपाल बॉर्डर से जैसे नानपारा में पहुंचा। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top