यूपी:निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत 29,03,6़40 लाभार्थी महिलाओं को दिवाली से पूर्व पेंशन की धनराशि प्रेषित

Time India News 11
0


लखनऊः दिनांकः 28 अक्टूबर 2024 प्रदेश के महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत प्रदेश की 29,03,6़40 लाभार्थी महिलाओं को 9,01,76़,91,000 रूपये की धनराशि दीपावली पर्व से पूर्व पेंशन की धनराशि उनके खातों में प्रेषित कर दी गई है। 

यह जानकारी निदेशक महिला कल्याण विभाग,  संदीप कौर ने आज यहां दी। उन्होंने बताया की  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन यह धनराशि दीपावली से पूर्व निराश्रित महिलाओं के वार्षिक पर्व की सुगमता तथा सहयोग हेतु प्रेषित की गई है। श्रीमती कौर ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत ऐसी निराश्रित महिलाएं जिनके पति की मृत्यु हो जाने के कारण समाज तथा परिवार से उपेक्षित रहने तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हों, के आर्थिक एवं समाजिक स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top