भुवनेश्वर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 17 सितम्बर।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा भुवनेश्वर उड़ीसा से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों का गृह प्रवेश, स्वीकृति पत्र वितरण, प्रथम किश्त निर्गमन तथा सर्वाे एैप की लांचिंग कार्यक्रम के अवसर पर जनपद का मुख्य कार्यक्रम विकास खण्ड चित्तौरा के सभागार में सदर विधायक  अनुपमा जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें मा. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
सजीव प्रसारण के उपरान्त मुख्य अतिथि सदर विधायक ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, पीडी डीआरडीए अनूप कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा सतीश पाण्डेय व एनआरएलएम दीपक सिंह, बीडीओ विनोद यादव व अन्य के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी ग्राम खलीलपुर की कृष्णावती व रूबी, अशोका के अनवर अली व इस्लाम अली, बख्शीपुरा के मोहित कुमार व इब्राहीम को आवास की चाभी तथा नवीन चयनित लाभार्थियों जिनके खातों में आज ही प्रथम किश्त भेजी गई ऐसे 10 लाभार्थियों बहादुरपुर की सुग्गी व सायरा, डीहा की राबिया, बख्शीपुरा के अली हुसैन व ज़रीना, अमीनपुर नगरौर की यासमीन, अलिया बुलबुल की लैलतुननिसां व सुभान अली, नव्वापट्टी की सकीना व रूबीना को स्वीकृत-पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सदर श्रीमती जायसवाल ने विश्वकर्मा जयन्ती तथा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े व कमज़ोर वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए मा. प्रधानमंत्री जी दृढ़ संकल्पित हैं। विधायक सदर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आज अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी कमज़ोर वर्गों को आवास, गैस कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, निःशुल्क खाद्यान्न इत्यादि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर क्रियान्वित करने हेतु जिले के अधिकारियों का प्रयास सराहनीय है।
मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि देश के सभी लोगों को आवासीय योजना के साथ-साथ पात्रता के अनुसार अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाय।  चन्द्र ने कार्यक्रम में आवास की चाभी तथा स्वीकृत प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को बधाई दी। पीडी डीआरडीए ने बताया कि जनपद में लगभग 6500 नवीन लाभार्थियों के आवास स्वीकृत किये गये हैं जिसमें से 459 लाभार्थी ब्लाक चित्तौरा के हैं। कार्यक्रम के अन्त में बीडीओ चित्तौरा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि जनपद के अन्य विकास खण्ड मुख्यालयों पर भी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया तथा लाभार्थियों को स्वीकृत-पत्र व आवास की चाभी वितरित की गई।  

रिपोर्ट:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top