नवागंतुक राहत आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने कार्यभार संभाला

Time India News 11
0




टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

लखनऊ 17 सितम्बर, 2024

नवागंतुक राहत आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने आज मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री भवन, एनेक्सी, लखनऊ पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।

इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन को बाढ़ या किसी भी प्रकार की आपदा से नुकसान का सामना ना करना पड़े। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से तटवर्ती जनपदों में बाढ़ की अद्यतन स्थिति की जनकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पारदर्शिता और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करने को कहा। गोस्वामी वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राहत आयुक्त के रूप में उनकी यह पहली तैनाती है। इससे पहले वह ज़िलाधिकारी आगरा के पद पर कार्यरत थे।

रिपोर्ट:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top