टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच
बहराइच 18 अगस्त। तहसील महसी अन्तर्गत हिंसक जीव (भेड़िया) द्वारा किये जा रहे हमलों से आमजन की सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा क्रिटिकल गैप योजना अन्तर्गत रू. 20 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। डीएम द्वारा स्वीकृत धनराशि से तहसील महसी के प्रभावित क्षेत्रों में चिन्हित 40 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाईट तथा 10 स्थनों पर सोलर हाईमास्ट लाईट की स्थापना उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा स्वीकृत दरों एवं मानकों के आधार पर की जायेगी।
डीएम ने बताया कि प्रायः देखने में आता है कि अक्सर निःत क्रिया के लिए घर से बाहर जाने वाले लोगों पर हिंसक जीवों द्वारा हमला किया जाता है। इसलिए प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को शौच के लिए घर से बाहर न जाना पड़े इसके लिए पंचायती राज विभाग को निर्देश दिया गया है कि प्रभावित क्षेत्रों के सभी शौचालय विहीन घरों को स्वच्छ शौचालय योजना से आच्छादित किया जाय। डीएम ने बताया कि प्रायः ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ घरों में दरवाज़ा न होने के कारण कोई भी जीव घर में बगैर किसी रोक-टोक के प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे खतरों से ग्रामवासियों की सुरक्षा हेतु बहराइच वन प्रभाग को निर्देश दिया गया है कि दरवाज़ाविहीन घरों में दरवाज़े की व्यवस्था करा दी जाय। डीएम द्वारा ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिया गया है प्रभावित क्षेत्रों के आवासविहीन ग्रामीणों को आवासीय योजना से आच्छादित किया जाय।
डीएम ने बताया कि तहसील महसी अन्तर्गत हिंसक जीव (भेड़िया) से प्रभावित ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत बम्भौरी के मजरा भुसैलीपुरवा व बैरीतालपुरवा, महसी के मजरा टेपरा व महसी, मैकूपुरवा के मजरा छेदीपुरवा, दरहिया, भेंठ व अहिरनपुरवा, सिंगिया नसीरपुर के मजरा सिंगिया नसीरपुर व दिगपाल पुरवा, सिकन्दरपुर के मजरा सिकन्दरपुर, रक्बा, मक्कापुरवा, पंडितपुरवा, भिटठा, पाण्डेय बगिया, लोधपुरवा व शिवगढ़, सिसैया चूरामणि के मजरा कोलैला, धोबियनपुरवा, नकहा व बग्गर, पूरे गिरदासपुर के मजरा पूरे दिलदार सिंह, चन्द्रपईया के मजरा बड़रिया, नकवा के मजरा चमारनपुरवा व नकवा, औराही के मजरा औराही, अगरौरा दुबहा के मजरा अगरौरा दुबहा, गंगापुरवा के मजरा जीवनपुरवा, फकीरेपुरवा, बाजपेईपुरवा, कालोनी, पंडित रामफलपुरवा, सीतारामपुरवा, नव्वनपुरवा व गंगापुरवा इत्यादि के चिन्हित 40 स्थानों पर क्रिटिकल गैप योजना अन्तर्गत सोलर लाईट तथा 10 स्थनों पर सोलर हाईमास्ट लाईट की स्थापना की जायेगी।


