तहसील कैसरगंज में डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Time India News 11
0

 


बहराइच 17 अगस्त। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, उप जिलाधिकारी पंकज दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए।
डीएम द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ करें। जनसमस्याओं के निस्तारण अनावश्यक हीला-हवाली को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि न्यायालय द्वारा निर्णित प्रकरणो में समय से पैमाइश सुनिश्चित की जाय। डीएम ने सचेत किया कि ऐसे प्रकरणों में यदि किसी प्रकार के विलम्ब की शिकायत मिलती है तो सम्बन्धित को निलम्बित करने की कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिया कि अतिक्रमण से मुक्त कराये गये मार्गों, सार्वजनिक स्थानों इत्यादि पर दोबारा कब्ज़े की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाय। डीएम ने कहा कि रास्ते के विवाद से सम्बन्धित मामलों का थाना दिवस के माध्यम पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी निस्तारण किया जाय।
इस अवसर पर डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह, ए.सी.एम.ओ. डॉ. राजेश कुमार, पीडी डीआरडीए अरूण कुमार सिंह, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेन्द्र द्विवेदी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी, अधि.अभि. जल निगम कमला शंकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 10 में 03, कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 194 में 15, नानपारा में 33 में 04, पयागपुर में 75 में 07, महसी में 17 में 04 तथा तहसील सदर में प्राप्त 31 प्रार्थना-पत्रों 04 को निस्तारण मौके पर किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top