बहराइच ग्राम विकास अधकारी एनओसी के बगैर दुबई की सैर पर गये हुए निलम्बित

Time India News 11
0

 


बहराइच 29 जुलाई। विकास खण्ड शिवपुर अन्तर्गत ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात मो. अकदस द्वारा परीक्षा का हवाला देकर विभाग से अवकाश स्वीकृत कराया था। परन्तु उक्त अवकाश अवधि में विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त किये बगैर मो. अकदस दुबई की सैर पर चले गये और वहां के विश्व प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा के सामने सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। कतिपय समाचार-पत्रों में इस सम्बन्ध में खबर प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।
सीडीओ के निर्देश पर प्रकरण की जांच कर रहे जिला विकास अधिकारी राज कुमार ने बताया कि कार्यालय द्वारा 26 जून 2024 को कारण बताओ नोटिस जारी कर सम्बन्धित कार्मिक से एक सप्ताह के अन्दर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा 03 जुलाई को प्रस्तुत किये गये स्पष्टीकरण के सन्तोषजनक न पाये जाने तथा उच्चाधिकारियों को गुमराह करके परीक्षा अवकाश लेकर विभागीय अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त किये बगैर विदेश जाने का आरोप तय करते हुए ग्राम विकास अधिकारी मो. अकदस के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित कर तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर विकास खण्ड नवाबगंज से सम्बद्ध कर दिया गया है।


नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top